गलती से बघुवा टोला में दबंगों के हत्थे चढ़ा बेकसुर बद्री ऋषिदेव

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज के भिट्ठा गांव में बांस काटने को लेकर राजीव ऋषिदेव के परिजनों के साथ विवाद के बाद बद्री ऋषिदेव की हत्या कर दी गई। रात को हमलावरों ने उनके गले पर वार किया। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

गलती से बघुवा टोला में दबंगों के हत्थे चढ़ा बेकसुर बद्री ऋषिदेव

रानीगंज। एक संवाददाता। शुक्रवार को रानीगंज के भिट्ठा गांव में बांस काटने को लेकर हुए राजीव ऋषिदेव के परिजनों से हुए विवाद के बाद दबंग दिन में ही देख लेने, काट देने की धमकी देकर गए थे। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बद्री ऋषिदेव का घर रानीगंज नगर पंचायत के बघूवा टोला में है। वह कुछ दिन पहले ही मेहमानी भिट्ठा गांव आया था। जबकि सरिता देवी का पति राजीव ऋषिदेव दो दिन पहले कहीं मेहमानी गया था। इसके कारण उनकी जान बच गयी। इस बीच शुक्रवार की देर रात को जब हमला करने लोग पहुंचे तो उनलोगों ने मचान पर सोए बद्री ऋषिदेव का ही गला रेत दिया।

परिजनों के अनुसार बद्री ऋषिदेव का गला रेतने के बाद वे लोग घर के और लोगों को मारने के लिए ढूंढने लगे, चूंकि जिस जगह पर घटना हुई है वह जगह एक तो आबादी से थोड़ी दूर है दूसरा की रात का समय होने के कारण अगल बगल के लोग भी गहरी नींद में थे। काफी हो हल्ला होने पर लोग जुटे तबतक हमला करने वाले भागने में सफल हो गए। एक निर्दोष वृद्ध की जघन्य हत्या से गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। शनिवार को मृतक के घर लोगों की भीड़ लगी थी। देर शाम को शव पहुंचने के बाद परिजनों के रुदन क्रन्दन से कोहराम मच गया। हर कोई इस जघन्य घटना से स्तब्ध दिखे। हालांकि देर रात को ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट रही। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों को दबोच लिया जायेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।