फारबिसगंज। भारत-नेपाल मैत्री समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिथिला महोत्सव जोगबनी में मनाया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा गरीब व असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगबनी नप की मुख्य पार्षद अनिता देवी, समाजसेवी राजेश गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जोगबनी नप की मुख्य पार्षद अनिता देवी ने आयोजक संस्था की प्रशंसा की।
अगली स्टोरी