Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBJP Strengthens Self-Reliant India Program in Araria with Stall at Chandni Chowk
भाजपा ने शुरू किया 'स्वदेशी अपनाओ' कैंपेन

भाजपा ने शुरू किया 'स्वदेशी अपनाओ' कैंपेन

संक्षेप:

अररिया में भाजपा ने 'आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम' को मजबूत बनाने के लिए चांदनी चौक पर स्टॉल लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत और विधायक देवयंति यादव के नेतृत्व में लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उनका लक्ष्य 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

Dec 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज संवाददाता भाजपा की ओर से अररिया में 'आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम' को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को शहर के चांदनी चौक पर स्टॉल लगाया गया।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत और नरपतगंज विधायक देवयंति यादव की अगुवाई में आयोजित स्टॉल के माध्यम से आमलोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।आलोक भगत ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर स्वदेशी उत्पादों उपयोग के लिए स्टॉल लगा कर लोगों को प्रेरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय के चांदनी चौक पर स्टॉल लगाकर की गयी है।जहां

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों से संकल्प पत्र भरवाया गया।संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को घर-घर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और स्थानीय कुटीर उद्योगों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनने का है लक्ष्य: भाजपा नेता आलोक कुमार भगत ने कहा कि साल 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है और इसके लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में जाकर लोगों को यह संदेश दें कि देश की आर्थिक प्रगति में स्थानीय उत्पादों का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।वहीं विधायक देवयन्ती यादव ने कहा कि लोगों को दैनिक जीवन में अधिकतर भारतीय उत्पादों का उपयोग करने और आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपने के लिए प्रेरित किया जाएगा।स्टॉल पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरकर स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला सेल जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, किरण देवी,कनकलता झा, राजेश चंद्र झा, मृत्युंजय झा, मनोज मेहता, संतोष मंडल, विनय सिंह,नवीन यादव, विकास भगत,कन्हैया राय, सुरेंद्र झा, सुधीर सिंह, जितेंद्र दास वीरेंद्र राय सहित नेता व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।