भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान हुआ समाप्त

Mar 08, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

रानीगंज में भाजपा द्वारा दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने की। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जैसे भाजपा का इतिहास, कार्य संस्कृति और बूथ मैनेजमेंट। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने का कार्य सौंपा गया।

भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान हुआ समाप्त

रानीगंज। एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रानीगंज मुख्यालय स्तिथ कलावती नगर में दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार और रविवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार ने किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सात विषयों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सात उपदेशों में वैचारिक अधिवेशन, भाजपा का इतिहास व विकास, कार्य संस्कृति, बूथ मैनेजमेंट, मन की बात, एआई पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपदेशों पर चर्चा करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासन के तहत काम करते है। वहीं जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का काम है। सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके, इसके साथ ही संगठन की मजबूती, पर एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख उमेश मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुमन झा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंटु पूर्वे प्रताप नारायण सिंह, चांदनी सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल, गीत गोबिंद महतो, सोनू प्रधान, पूनम पासवान, कृष्ण देव मेहता, रुणा देवी, बिजली देवी, संजीत राज, चुन्नू चौधरी, रामानंद चौधरी, संजय झा, कन्हैया झा, के आलावे भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।