भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों में फहराया भाजपा ध्वज

Apr 07, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

फारबिसगंज में भाजपा ने अपने 47 वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने पार्टी के सिद्धांतों पर जोर दिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने बताया कि 13 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें ध्वज फहराना और स्वच्छता अभियान शामिल हैं।

भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों में फहराया भाजपा ध्वज

फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंत्योदय का दर्शन राष्ट्रवाद का सिद्धांत और जन सेवा का लक्ष्य लेकर जन जन को समर्पित है भाजपा। यह बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा स्थापना के 47 वें वर्षगांठ पर भाजपा व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं संग अपने स्थानीय आवास सहित नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू,पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवासीय परिसर सहित अनेकों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के उपरांत कही। भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम आगामी 13 अप्रैल तक आयोजित किये जायेंगे। जिसके तहत नगर के सभी पचासों बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी का ध्वज फहराने के साथ सभी बूथों संपर्क अभियान,सक्रिय सदस्य बैठक सहित महापुरूषो के स्थल पर स्वछता अभियानचलाया जाएगा।

वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मौके पर जिला मंत्री चन्द्रकला राय,प्रियंका सिंह राजपूत,पूनम मिश्रा,नम्रता सिंह, मंजुला सिंह, उर्मिला तिवारी,कृष्णदेव भगत,शक्तिकेंद्र प्रमुख अमल ओझा, राम जी साह,बबलू हेम्ब्रम ने भी पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुँचाने और हर घर के सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेकर कार्य करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।