चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

Jan 11, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा में सिकटी और बरदाहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम मो. लड्डू है, जिसने बताया कि उसने दो दिन पहले डीजनीलैंड मेला के दौरान बाइक चुराई थी। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी व बरदाहा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेंकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर सिकटी थाना के दरोगा लाल कुमार यादव के आवेदन पर सिकटी थाना में मामला दर्ज कर बाइक चोर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिकटी थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि सिकटी थाना के दारोगा लाल कुमार यादव अन्य पुलिस बलों के साथ गश्ती पर निकले थे। इस दौरान बरदाहा में बरदाहा पुलिस के सहयोग से वाहन चेंकिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भिड़भिड़ी वार्ड संख्या 12 स्थित कवाड़ी के दुकान में चोरी की बाइक बेचने आया है।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर सिकटी पुलिस भिड़भिड़ी वार्ड नंबर 12 के कवाड़ी की दुकान पर पहंुचे तो एक व्यक्ति वहां से भागने लगा। तब पुलिस बलों ने खदेड़ कर भाग रहे व्यक्ति को पकड़ कर लिया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सिकटी थाना क्षेत्र के गदहाकाट गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी मो. लड्डू पिता मो ताहीर बताया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि बाइक चोरी का है। सिकटी में लगे डीजनीलैंड मेला से दो दिन पूर्व बाइक की चोरी की थी। इस चोरी की घटना में दो और व्यक्ति थे। चोरी की बाइक सिकटी थाना पर लाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;