दफादार-चौकीदार के आश्रितों की सरकार करे बहाली
बिहार राज्य दफादार- चौकीदार पंचायत ने मांगों को लेकर दिया धरना 16 सितंबर को

बिहार राज्य दफादार- चौकीदार पंचायत ने मांगों को लेकर दिया धरना 16 सितंबर को पटना में प्रस्तावित रोषपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने का चौकीदारों से किया आह्वान अररिया,निज संवाददाता बिहार राज्य दफादार- चौकीदार पंचायत जिला इकाई अररिया ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। समाहरणालय परिसर स्थित बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में आयोजित धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रमंडलीय सचिव रामदेव पासवान ने की। जबकि धरना में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कमेटी के सचिव डॉ संत सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया प्रमंडलीय अध्यक्ष पप्पू कुमार दास,किशनगंज जिला अध्यक्ष परमेश्वर लाल, पूर्णिया जिला अध्यक्ष धीर नारायण सिंह शामिल हुए।संघ
के केंद्रीय कमिटी के सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त दफादार- चौकीदार के आश्रितों की बहाली को लेकर राज्य सरकार ने 2014 में एक नियम बनायी है।सरकार ने कहा था कि जो चौकीदार या दफादार सेवानिवृत हो जाएंगे उनके आश्रितों को वहीं नौकरी दी जाएगी। स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति के आश्रितों को नौकरी देने की घोषणा की गयी थी।लेकिन सरकार अब ऐसा नहीं कर रही है। संत सिंह ने कहा कि दफादार चौकीदारों की अनेकों समस्याएं हैं,जो जिला,अंचल व राज्य स्तर पर अटका पड़ा है। उन्होंने कहा कि अररिया जिले के शेष बचे दफादार चौकीदारों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिया जाय।पूर्व में एसीपी व एमएसीपी प्राप्त चौकीदारों की स्वीकृति होने पर भी अधिकांश लोगों को एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है।ऐसे चौकीदारों का एरियर का भुगतान हो, दफादार तथा वरीय दफादार के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाय। प्रशिक्षण प्राप्त दफादार व चौकीदारों को एरियर का भुगतान करने के लिए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया जाय।केंद्रीय कमेटी के सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार गृह आरक्षी के कंडिका में स्पष्ट है कि थाना प्रभारी या अन्य पदाधिकारी द्वारा शोषण की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी तुरंत कार्रवाई करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। महलगांव थाना के पूर्व थानेदार राजेश कुमार पर कार्रवाई के लिए बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने मांग किया था।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।सेवाकाल में मृत दफादार चौकीदार के आश्रितों को अनुकंपा पर बहाल किया जाय।उन्होंने कहा कि जुलाई माह में वेतन वृद्धि जोड़ने का प्रावधान है।लेकिन अररिया में अभी तक वेतन वृद्धि नहीं जोड़ा गया है। वर्ष 2022 से डीए का एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है। डॉ संत सिंह ने 16 अगस्त को पटना में प्रस्तावित रोषपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले के चौकीदारों का आह्वान किया।धरना के बाद एक शिष्टमंडल डीएम और एसपी को आठ सूत्री मांग पत्र सौपा। धरना में राजकुमार ततमा,नरेश चौधरी, मनीष कुमार, मिथुन कुमार, शिवनाथ पासवान,सुधीर कुमार,रघुनाथ मांझी, लक्ष्मण मांझी, विजय कुमार सहित सैकड़ो चौकीदार- दफादार शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




