Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar s Development Nitin Gadkari Promises Infrastructure Improvements in Supaul
सुपौल के गांधी मैदान में चुनावी सभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

सुपौल के गांधी मैदान में चुनावी सभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

संक्षेप: बिहार के सुपौल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनावी सभा में कहा कि राज्य का विकास उद्योग, व्यापार और कृषि पर निर्भर है। उन्होंने पानी, बिजली, सड़क और टेलीकम्युनिकेशन के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। अगले छह महीनों में सुपौल में रेल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होगा और नए सड़कों का कार्य जारी है।

Thu, 6 Nov 2025 05:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

सुपौल, वरीय संवाददाता बिहार का नाम पिछड़े राज्य में लिया जाता था। यहां सड़क-पानी और बिजली की समस्या के कारण यहां उद्योग और उद्योगपति नहीं आते थे। राज्य के विकास के लिए उद्योग और व्यापार तथा खेती बेहद महत्वपूर्ण है। इनका विकास करना है तो चार चीजें जरूरी हैं, पानी-बिजली सड़क और टेलीकम्यूनिकेशन की व्यवस्था। यह चारों जहां होती हैं, वहां उद्योग आते हैं। निवेश आता है। जहां ये दोनों आते हैं वहां रोजगार निर्माण होता है। बिहार के पिछड़ेपन का मुख्य कारण यही थे। लेकिन अब बिहार में यह सभी चीजें हैं। इसलिए बिहार लगातार विकास कर रहा है। उक्त बातें सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि अगले छह महीने के अंदर सुपौल जिला मुख्यालय में निर्माणीधीन रेल ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को परेशानी नहीं होगी। हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ मुझे यह बताया गया, मैंने तुरंत अधिकारियों को डांट लगाई। उन्होंने कहा कि आपलोगों की मांग है कि बैरिया मंच-मधेपुर-दरभंगा सड़क का निर्माण हो। मैंने सांसद दिलेश्वर कामैत को कहा कि मैं कोई न कोई मार्ग निकालकर इसे पूरा करने की कोशिश करूंगा, यह मैं आप लोगों को वचन देकर जाता हूं। कहा कि आपलोगों के सहयोग से चुनाव के बाद फिर से हमारी सरकार बनेगी और मैंने जो इस कार्य की घोषणा की इसका भूमिपूजन करने के लिए मैं फिर आऊंगा। गडकरी ने चुनावी जनसभा को 43 मिनट तक संबोधित किया। गडकरी ने कहा कि हमें देश को बदलना है। गरीबी हटानी है। स्त्री-पुरुष को समान अधिकार होंगे। सर्व शिक्षा के तहत सभी को सबको स्कूल में जाने का अधिकार होगा। जात-धर्म के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। आप सभी के सहयोग से हम भविष्य का हिन्दुस्तान तैयार करेंगे। मोदीजी के नेतृत्व में देश की सरकार है, नीतीशजी के नेतृत्व में बिहार की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। देश और बिहार लगातार विकास कर रहा है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आप कुछ मत करिये बस तीर का बटन दबाइये, अंजे-गंजे-पंजे सब हवा में उड़ जाएंगे। परसरमा से अररिया का ग्रीनफील्ड सड़क का काम शुरू हुआ है। अप्रैल 2026 तक इसका काम पूरा हो जाएगा। सुपौल-पिपरा-त्रिवेणीगंज और परसरमा में बायपास बना रहे हैं। इसके बाद इस मार्ग से अंदर के सभी मार्गों का ट्रैफिक का दबाव कम होगा। आबादी वाली जगहों में 14 बड़े पुल, छह बड़े पुल और 57 छोटे पुल का निर्माण होगा। यही कॉरिडोर सहरसा के लोगों को गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ेगा। हम बना रहे हैं गोरखपुर से सिलीगुड़ी सिक्स लेन सड़क 40 हजार करोड़ की लागत से बनेगी। यह कॉरिडोर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से गुजरेगा। साथ ही 2026 के अप्रैल में इसकी टेंडर निकालकर शुरुआत हो जाएगी। सुपौल के लोगों को अभी किशनपुर और सरायगढ़ से घूमकर मधुबनी जाना होता है। इसके लिए 10 किलोमीटर लंबा कोशी ब्रिज दिसंबर 2026 तक बन जाएगा। इससे सुपौल से मधुबनी की दूरी 30 किलोमीटर घट जाएगी और करीब आधा घंटा समय भी कम लगेगा। बेनीपट्टी और झंझारपुर से सुपौल और सहरसा की अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी। साथ ही सुपौल के लोगों को पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड सड़क से भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। फिर पटना जाना और आसान हो जाएगा। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, संतोष प्रधान, नागेंद्र नारायण ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।