
उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई फारबिसगंज की लाड़ली भूमिका नियोगी
फारबिसगंज की भूमिका नियोगी ने पंजाब के लवली ऑपेशनल विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) की फाइनल परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस सफलता पर उप राष्ट्रपति और राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया। भूमिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिथिला पब्लिक स्कूल से ली और फिर पंजाब में उच्चतर शिक्षा प्राप्त की।
फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के वार्ड संख्या 17, केशरी टोला निवासी व बीमा अभिकर्ता संजीत कुमार नियोगी एवं संगीत शिक्षिका आलो नियोगी की पुत्री भूमिका नियोगी ने पंजाब के जलांधर स्थित लवली ऑपेशनल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बैचलर ऑफ कंप्यूटर ए्प्लिलकेशन (बीसीए) की फाइनल परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे पंजाब में बिहार व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। भूमिका नियोगी की इस सफलता पर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एवं पंजाब के राज्यपाल महामाहिम गुलाब चंद कटारिया,कुलपति आदि ने भूमिका नियोगी सहित करीब एक दर्जन सफल छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस संबंध में भूमिका नियोगी के पिता संजीत कुमार नियोगी ने बताया कि भूमिका की प्रारंभिक शिक्षा फारबिसगंज स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल से हुई। उसके बाद उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए वो पंजाब चली गई। जहां बीसीए के फाइनल सत्र की परीक्षा में विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा बनकर गोल्ड मेडल प्राप्त की। इधर भूमिका नियोगी की इस शानदार सफलता में शहरवासियों में हर्ष का वातावरण है। फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, डॉ.अनुज प्रभात, पार्षद मनोज सिंह, लायंस फेमिना की चांदनी सिंह,मोतीलाल शर्मा,पप्पू डालमिया, राज कुमार अग्रवाल,अजातशत्रु अग्रवाल,सीताराम जायसवाल, विजय प्रकाश आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




