पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा विकास का मुद्दा
सिकटी में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें नल जल, बिजली, और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने सरकारी धान खरीद न होने पर चिंता जताई। बिजली कनेक्शन में बाधाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की कुव्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में कई अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख बीबी नरगिस बेगम की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी परबेज आलम ने किया। बैठक मे सदस्यों ने आम लोगों की आवश्यक समस्याएं को उठाते हुए नल जल की बिगड़ी स्थिति जन वितरण, बिजली कनेक्शन में सभी गली तार व ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित रहने आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्याप्त कुव्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। सरकारी धान खरीद नहीं होने से किसानों को औने पौने मे धान बिक्री की बात कही गयी।
बैठक में बीसीओ के उपस्थित नहीं रहने के कारण उचित जबाब नही मिलने से बौखलाये सदस्यों ने निन्दा प्रस्ताव पारित करने की बात कही। विभागीय स्थानीय पदाधिकारी पंचायत समिति की बैठक में भाग नहीं लेने पर लिए गये निंदा प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। उपप्रमुख लखीचंद प्रमाणिक द्वारा उठाये गये मामले में बिजली की समस्या पर सदन में हंगामा खड़ा हो गया जहां बिजली के कनीय अभियंता रोहित राज ने फिलहाल खेती के किसानों का बिजली कनेक्शन अभियान की बात कही। तार उपलब्ध नही रहने व ट्रांसफार्मर के लिए विभाग से मांग किये जाने की बात कही। नलजल के मामले में नव नियुक्त पीएचडी जेई विकास कुमार चंचल ने एक तरफ से खराब पडे़ नल जल को ठीक करने की बात कही। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार झा ने सभी किसानों को किसान आईडी बनाने की बात कही। हर पंचायत में कैंप लगाये जाने की बात पर चर्चा हुई। किसान आईडी नहीं रहने और जिसके नाम से जमीन नहीं है को किसान की कोई सुविधा नहीं मिलने की बात कही।बैठक में मौजूद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने ठेंगापुर व कुचहा पंचायत में पंचायत सरकार भवन की स्वीकृति मिलने तथा पंचायत द्वारा सरकार भवन बनाने की बात कही। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ठाकुर ने सदन मे बताया कि सभी राशन कार्ड धारी को केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है जो लोग केवाईसी नहीं करायेंगे उनका राशन बंद हो जाएगा। बैठक मे पंचायत समिति सदस्य के अलावे उपप्रमुख लखीचंद प्रमाणिक, पंसस सह व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास,ठेंगापुर मुखिया प्रदीप कुमार झा, बोकंतरी मुखिया रामदेव पासवान, मुरारीपुर मुखिया नारायण सिंह समेत प्रखंड श्रम कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार भारद्वाज, जीविका बीपीएम सुमन कुमार पवन के अलावे पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




