Araria News: ताराबाड़ी हटिया से बाइक की हुई चोरी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: पटना के ताराबाड़ी हटिया में एक बाइक चोरी हो गई। बाइक के मालिक विपेन्द्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि अपनी होंडा बाइक को लॉक करके सब्जी खरीदने गए थे, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। खोजबीन करने के बाद भी बाइक नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस से मदद मांगी।

Araria News: ताराबाड़ी हटिया से बाइक की हुई चोरी

Araria News: पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के ताराबाड़ी हटिया से बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। पीड़ित बाइक मालिक जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या छह अंतर्गत खमगड़ा गांव निवासी सारंगधर झा का पुत्र विपेन्द्र कुमार ने ताराबाड़ी थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने बीआर 11बीएच 1638 संख्या की होंडा बाइक के हेंडिल को लॉक कर हटिया में सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीदकर लौटा तो बाइक गायब था। खोजबीन करने के बाद पता नहीं चलने पर ताराबाड़ी पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria News: ताराबाड़ी हटिया से बाइक की हुई चोरी