Araria News: किसानों की समस्या और भूमि बेदखली के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Araria News: बिहार राज्य किसान सभा की एक बैठक अररिया में हुई जिसमें किसानों के अधिकारों पर केंद्र सरकार के हमले की बात की गई। बैठक में किसान नेताओं ने सदस्यों के संघर्ष का जिक्र करते हुए सुझाव दिए कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहना होगा। साथ ही, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी निर्धारित किया गया।

Araria News: अररिया,निज संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा जिला कमेटी की रविवार को अररिया कॉलेज स्टेडियम रोड अंबेडकर कॉलोनी स्थित ऑफिस में बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड राम विनय राय ने की, जबकि संचालन और मार्गदर्शन किसान सभा के बिहार राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रणधीर यादव ने किया।बैठक की शुरुआत में दिवंगत कामरेड भागवत यादव, बेचन यादव, नंद लाल राय, राम नरेश कुमार के अलावा नेपाल की बाढ़ और दिल्ली में मकान गिरने से मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही है केंद्र सरकार: रणधीर यादव
किसानों के अधिकारों पर हमला
राज्य संयुक्त सचिव कामरेड रणधीर यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा अपने साथियों के संघर्ष और बलिदान के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा किसान संगठन बना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दिल्ली किसान आंदोलन जैसी सफलताओं के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार किसानों के अधिकारों को कुचलने में जुटी है। खेती की लागत तक न निकल पाने के कारण छोटे किसान पलायन और मजदूरी के लिए विवश हैं। सरकार द्वारा अमेरिका से किए जा रहे कृषि समझौतों को उन्होंने किसानों पर सीधा हमला करार देते हुए संगठन को किसानों का रक्षा कवच बनने का आह्वान किया।
बैठक में लिये गये प्रमुख प्रस्ताव
बैठक में लिये गये प्रमुख प्रस्ताव व निर्णय:
जिला सचिव कामरेड प्रमोद सिंह ने जिले में संगठन के कार्यों का प्रतिवेदन रखा,इसे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और इसे 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय हुआ। 30को दरभंगा में आयोजित 'भूमि अधिकार सम्मेलन' और जमुई में आयोजित 'महिला किसान कन्वेंशन' में अररिया जिले से प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया।
किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा
किसान-मजदूर अधिकार पदयात्रा:
स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। कुर्साकांटा प्रखंड के हरिरा पंचायत में भू-माफिया और अंचल कार्यालय की कथित मिलीभगत से दलित पर्चाधारियों की जमाबंदी पंजी-2 और ऑनलाइन रिकॉर्ड से नाम हटाने व बेदखली के प्रयास पर गंभीर आक्रोश जताया गया। निर्णय लिया गया कि इस मामले में सीओ से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी।कहा गया कि कार्रवाई न होने पर किसान सभा वहां बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।बैठक को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रशेखर पासवान,नारायण पासवान,राजकिशोर मांझी, लड्डू मेहतर,मो मोजाहिद, मो अख्तर,इंद्रानंद पासवान,घनश्याम पासवान,खीरु दास, उमेश कुमार,राजू ऋषिदेव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


