जनसमस्याओं को लेकर भाकपा ने किया धरना प्रदर्शन
नरपतगंज में भाकपा ने स्थानीय जन समस्याओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं और कार्यकर्ता लाल झंडे के साथ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की गंभीर स्थिति और भू-स्वामियों द्वारा कब्जा किए गए जमीन के खिलाफ अपनी मांगें रखीं। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा।

नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थानीय जन समस्याओं को लेकर भाकपा पार्टी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। हाथ में लाल झंडे से लैस बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता स्थानीय कोसी कॉलोनी चौक से होते हुए सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नरपतगंज कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार में मजदूरों की हालत काफी गंभीर है बेरोजगार रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सभी का कहना था कि बिहार सरकार सीलिंग भूदान की एकड़ जमीन फर्जी तरीके से बड़े भू-स्वामियों के कब्जे में कैद है जबकि सरकार द्वारा की जा रहे घोषणा एवं सरकार द्वारा बनाई गई कानून में भूमिहीन के बीच वासगीत पर्चा एवं बंदोबस्त भूमिहीनों के बीच करना अनिवार्य है।
कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग पत्र बीडीओ अजीत कुमार को सौंपा। इस कार्यक्रम में भाजपा के कामरेड नंदन कुमार यादव, जिला सचिव गिरानंद पासवान, जिला सचिव सहायक गेनालाल महतो, कांग्रेस नेता रहमत अली, मनमोहन यादव, उमाचंद ऋषि देव, चांदनी देवी, पार्वती देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



