Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBihar Board Setup Exams Start Today for Matric and Intermediate Students
लखीसराय: आज से प्रारंभ होगी इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा

लखीसराय: आज से प्रारंभ होगी इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा

संक्षेप:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा 19 से 26 नवंबर तक दो पालियों में होगी। प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 नवंबर के बीच होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना आवश्यक है।

Nov 18, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा आज से शुरू हो रही है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर के बीच संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक ली जाएगी। वहीं 27 से 29 नवंबर के बीच प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। सेंटअप परीक्षा में भी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने व उत्तर पुस्तिका में नाम और रौल नंबर भरने के लिए दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र 10 से 15 नवंबर के बीच डीइओ कार्यालय को उपलब्ध हो जाएगा। प्रधानाध्यापक श्री कुमार ने आगे कहा कि संस्थान में जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होगी, वहीं इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। वहीं पूर्ववर्ती परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में शामिल नहीं होना है। बोर्ड ने साफ व स्पष्ट कहा है कि 2026 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र व क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर होगी।