10वीं मैट्रिक की आंसर जारी, 13 मार्च तक करें आपत्ति

Mar 08, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026 के वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। विद्यार्थी 13 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी विषयों के उत्तर बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आपत्तियाँ ही स्वीकार की जाएंगी।

10वीं मैट्रिक की आंसर जारी, 13 मार्च तक करें आपत्ति

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। विद्यार्थी विद्यार्थी 13 मार्च अपराह्न पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि सभी सैद्धांतिक विषयों की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आंसर की बिहार बोर्ड के वेबसाइड पर जारी कर दी गई है। अगर विद्यार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो बोर्ड के वेबसाइड पर जाकर ऑनलाइन आपित्त दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।