मैट्रिक विशेष व कम्पार्टमेंटल की परीक्षा दो से पांच मई तक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी किया है। ये परीक्षाएं 2 से 5 मई तक होंगी। पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे शुरू होगी और दूसरी पाली दो बजे। विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को अनुमति नहीं मिलेगी।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक विशेष व कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का प्रोग्राम जारी कर दिया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कमलदाहा के प्रधानाध्यापक तारा नन्द चौधरी ने बताया कि मैट्रिक विशेष व कम्पार्टमेंटल की परीक्षा 2 से 5 मई तक दोनों पाली में आयोजित की जाएगी। पथम पाली की परीक्षा साढे़ नौ बजे से शुरु होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरु होगी। इसके लिए विद्यार्थी को परीक्षा शुरु होने से आधा घंटा पहले ही केन्द्र पर पहुंचना होगा। बिलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


