डकैती कांड का फरार आरोपी सुपौल से गिरफ्तार
Mar 08, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
बथनाहा पुलिस ने कांड संख्या 76/25 के मामले में फरार आरोपी दीपक यादव उर्फ डोम को सुपौल जिला से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के अनुसार, आरोपी डकैती के मामले में काफी समय से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे बथनाहा लाकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना कांड संख्या 76/25 के मामले में बथनाहा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक यादव उर्फ डोम (पिता विनोद यादव) निवासी श्याम नगर थाना बथनाहा को सुपौल जिला से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के अनुसार आरोपी डकैती की घटना के बाद से काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे बथनाहा लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


