ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियानाई जाति को एससी में किया जाय शामिल

नाई जाति को एससी में किया जाय शामिल

मंगलवार को शहर के एडीबी चौक के पास जिला नाई संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने की। बैठक में विधानसभा चुनाव से पूर्व मांग पूरा नहीं होने पर नाई...

नाई जाति को एससी में किया जाय शामिल
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 23 Sep 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को शहर के एडीबी चौक के पास जिला नाई संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नाई संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने की। बैठक में विधानसभा चुनाव से पूर्व मांग पूरा नहीं होने पर नाई संघ ने विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि नाई समाज को एससी में शामिल किया जाय। सरकार अब तक नाई जातियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। नाई समाज को लॉकडाउन के दौरान काफी क्षति हुई है जिसे पूरा किया जाए। वहीं पुर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। नाई समाज के आर्थिक जनगणना को सार्वजानिक किया जाए। नाई संघ के जिला सचिव शिवशंकर ठाकुर व उपाधीक्षक सोहनलाल ठाकुर ने बताया कि बैठक के दौरान संघ ने श्राद्ध भोज का पूरी तरह से बहिष्कार किया। सामूहिक तौर पर संघ द्वारा शादी का आयोजन भी कराया जाएगा। शिक्षा से वंचित परिवारों के बीच शिक्षा की अलख जगाने का भी प्रयास किया जाएगा जबकि जिला के सभी मुख्य चौराहे पर जननायक कपूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित किया जाए जिला प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। मौके पर विद्यासागर ठाकुर, उदय प्रताप ठाकुर, रंजीत ठाकुर, श्याम ठाकुर, सत्या ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, सरवन ठाकुर, मनोज ठाकुर, भूमि ठाकुर,शंभू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, दीपक ठाकुर, गुड्डू ठाकुर समेत आदि नाई संघ के अंकित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें