Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAwareness Program on Women s Workplace Harassment in Araria
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीपीओ

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: डीपीओ

संक्षेप: अररिया में मंगलवार को डीआरडीए सभागार में महिला उत्पीड़न के खिलाफ संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीओ कविता कुमारी ने की। इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना था। अधिकारियों को शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

Wed, 19 Nov 2025 01:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न को लेकर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस की डीपीओ कविता कुमारी ने की। दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में जिले के सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना था। अधिकारियों को संबंधित एक्ट के प्रावधानों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि अधिनियम के तहत प्रत्येक संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है, जो यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जांच करती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिकायत दर्ज करने की समय-सीमा 3 महीने निर्धारित है। जांच की पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाता है। इसके साथ ही प्रतिभागियों को शी बॉक्स पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझाई गई। ताकि पीड़ित महिलाओं को सरल और सुरक्षित माध्यम उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, आईसीडीएस के अधिकारी और अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संबंधित एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।