साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अररिया में पीएम श्री नवोदय विद्यालय द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने तख्ती लेकर आरएस में भ्रमण किया और लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने की अपील की। सभा में शिक्षकों और प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अररिया, वरीय संवाददाता पीएम श्री नवोदय विद्यालय की ओर से अररिया आरएस में साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चे हाथों में तख्ती लिए लोगो को साइबर फ्रॉड से बचाव की अपील करते हुए आरएस का भ्रमण किया। इसके बाद अररिया आरएस स्टेशन के समीप सभा कर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालक नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया ’ मौके पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमे राणा कुमार कंप्यूटर टीचर्स, रिया खेल टीचर्स, अभिषेक पीजीटी केमिस्ट्री, सभी कोच और बच्चों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


