कार्यशाला में श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर की मिली जानकारी

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, बिहार शताब्दी योजना, और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने बाल श्रम उन्मूलन और योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यशाला में श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर की मिली जानकारी

अररिया, वरीय संवाददाता संयुक्त श्रम भवन अररिया में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपस्थित पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सौरभ प्रभाकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अररिया सदर, राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रानीगंज, अमित कुमार कश्यम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जोकिहाट एवं ममता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज उपस्थित थे। कार्यशाला में आये श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर, बिहार शताब्दी योजना, बिहार प्रवासी दुर्घटना योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजनाओ से संबंधित हस्तपुस्तको का वितरण किया गया तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।