पलासी के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पांच पर मामला दर्ज
पलासी के एक गांव में एक किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में युवक साजन सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 24 जनवरी को हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में रात्रि शौच के लिए निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा न दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पलासी थाना में युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें युवक साजन के अलावे साजिद, मुर्शिदा, जरीना व शकील को आरोपित किया गया है। घटना बीते 24 जनवरी रात्रि की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती करना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते 24 जनवरी रात्रि करीब साढ़े दस बजे वे शौच के लिए अपने घर से पूरब बांसबाड़ी गयी थी।
इस क्रम में पूर्व से घात लगाये युवक साजन ने दुष्कर्म करने की नीयत से जबरन जमीन पर पटक कर छूरा का भय दिखाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर, पहने कपड़े को चीर फाड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। उनके द्वारा चिल्लाने पर मेरी बहन व बहनोई को आते देख उक्त युवक भाग खड़ा हुआ। इस मामले को लेकर बीते तीन फरवरी को पंचायती भी हुई, किन्तु वे लोग नहीं माने। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


