
लखीसराय: विजय सिन्हा पर खोरियारी में हुआ हमला, वाहन पर फेंके कीचड़, पत्थर व गोबर
लखीसराय विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा पर खोरियारी गांव में मतदान केंद्र पर हमला हुआ। विरोध में लोगों ने पत्थर और गोबर फेंका। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद के समर्थक मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।
लखीसराय। लखीसराय विधानसभा के रामगढ़ चौक थानाक्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 404 व 405 पर खोरियारी गांव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के उपर हमला किया गया है। लोगों ने पत्थर, कीचड़ व गोबर फेंक कर विरोध किया। बताया जाता है कि विजय सिन्हा को सूचना मिल रही थी कि खोरियारी में मतदाताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और बूथ पर राजद के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसी सूचना पर विजय सिन्हा वहां पहुंचे और लोगों को मतदान करने को कहा।इसी पर दूसरे पक्ष के समर्थक आक्रोशित होकर विजय सिन्हा के वाहन पर हमला कर दिया।

इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा ने महागठबंधन के प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गुंडा राज चल रहा है। लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। लखीसराय के एसपी अजय कुमार पर भी विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि सुबह से ही यहां बूथ कैप्चर किए जाने की सूचना उन्हें दी जा रही है लेकिन इसपर उनके द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमारे पोलिंग एजेंट को भी घर में कैद कर दिया गया है उन्हें घर से निकलने नहीं दिया गया। मतदान केंद्र से सुबह में ही भगा दिया है। विजय सिन्हा ने कहा कि इन सब की मैं इलेक्शन कमीशन से शिकायत करूंगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


