एटीएम चोर गिरोह ने दूसरी बार दिया घटना को अंजाम

Jan 09, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

नरपतगंज के नाथपुर शाखा स्थित एटीएम में रात 18 लाख की चोरी की गई। यह पहली घटना नहीं है, पहले भी एटीएम काटकर लाखों रुपये चुराए गए। चोरों ने सीसीटीवी पर स्प्रे कर, गैस कटर से लॉक काटकर पैसा निकाला। पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर रही है।

एटीएम चोर गिरोह ने दूसरी बार दिया घटना को अंजाम

नरपतगंज, एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के स्टेट बैंक नाथपुर शाखा स्थित एटीएम में गुरुवार की रात्रि जिस प्रकार शातिराना तरीके से एटीएम को काटकर करीब 18 लाख की भीषण चोरी को घटना को अंजाम दिया गया। यह जिले की कोई पहली घटना नहीं है। एक साल पूर्व नरपतगंज के पंचगछिया चौक स्थित एसबीआई चंदा एटीएम में भी महज 10 मिनट के भीतर एटीएम मशीन काटकर 13 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली गयी थी। अररिया स्थित एडीबी चौक एटीएम पर भी चोरों ने एटीएम काटने का प्रयास किया था। जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से एटीएम मशीन काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि यह सभी लोग एटीएम मशीन काटने में काफी एक्सपर्ट है तथा एटीएम मशीन में लगे तकनीकी जानकारी समेत सुरक्षा उपकरणों के बारे में भी पूरी तरह जानते हैं क्योंकि घटना करने से पूर्व यह लोग सीसीटीवी कैमरा पर कलर स्प्रे कर देते हैं वहीं गैस कटर मशीन से शटर के लॉक को भी महज कुछ मिनट में काटकर सीधे मशीन के लोहे की प्लेट को काटकर पैसा निकाल लेते है।

इतनी बड़ी चोरी की घटना को महज 10 मिनट के भीतर अंजाम दे दिया जाता है। इन चोरी के मामलों में एक बात खास देखी जा रही है कि जिस मशीन में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वैसे मशीन में पैसे उपलब्ध रहते है। पैसे एकाध दिन पहले डाले जाते हैं उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। आखिर सवाल उठता है कि एटीएम चोर गिरोह को कैसे पता चलता है कि किस एटीएम में कितने पैसे है। लगातार अररिया जिले में एटीएम चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ने से पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इस संदर्भ में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए लगातार तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।