आर्ट ऑफ लिविंग की महिलाओं ने मनाया होली उत्सव
फारबिसगंज में 'द आर्ट ऑफ लिविंग' की शाखा ने शिशु भारती परिसर में होली उत्सव, सत्संग और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन और सामूहिक ध्यान के साथ महिलाओं ने अबीर-गुलाल के साथ होली मनाई। कई महिलाएं इस भव्य आयोजन में शामिल हुईं।

फारबिसगंज, एक संवाददाता। 'द आर्ट ऑफ लिविंग' की फारबिसगंज शाखा द्वारा गुरुवार की देर संध्या स्थानीय शिशु भारती परिसर में सत्संग,होली उत्सव और ध्यान का कार्यक्रम बड़े भी भव्य एवं आनंदमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन, ज्ञानवाणी और सामुहिक ध्यान से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। फूलों और आयुवेर्दिक अबीर- गुलाल के द्वारा महिलाओं ने जमकर होली उत्सव मनाया। इस मौके पर संस्था की रेणु वर्मा, ललिता वांयवाला, मधु भगत, वीणा देवी,अलका अभिषेक, ऋतु गोयल, किरण गुप्ता,माला भगत,प्रभा प्रकाश,अनिता वांयवाला, संगीता गोयल,रचना अग्रवाल,रंजू डालमिया,अंजना गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


