Araria News: मानिकपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपित कोर्ट गेट से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गाँव में शनिवार को हुए गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपित मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू को गिरफ्तार किया है। नीरज कुमार उर्फ मुन्ना यादव को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।

Araria News: मानिकपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपित कोर्ट गेट से गिरफ्तार

Araria News: नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार अहले सुबह हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मानिकपुर निवासी मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब चार बजे मानिकपुर निवासी 34 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ मुन्ना यादव कष्टहारक महादेव मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान इंडो-नेपाल सीमा सड़क स्थित वार्ड संख्या 10 के समीप कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नीरज कुमार को गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर अररिया व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के बाहर से मुख्य आरोपित मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी

बताया गया कि गोलीकांड में मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू और सुमन कुमार यादव पर गोली चलाने का आरोप है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ का बयान

फारबिसगंज एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि मानिकपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की गई है अन्य की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस गोलीकांड में मुख्य आरोपित कौन है?
मुख्य आरोपित का नाम मिथिलेश कुमार पासवान उर्फ मिठू है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: मानिकपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपित कोर्ट गेट से गिरफ्तार