अररिया में सफाई कर्मियों का दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, जगह-जगह कचरे का ढेर
अररिया में सफाई का काम एनजीओ को सौंपने के खिलाफ नगर परिषद के दैनिक मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में सफाई ठप रही। वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त की गई और रमजान के मद्देनजर काम शुरू कर दिया गया। सफाई कर्मियों को नौकरी जाने का डर था।

अररिया, निज संवाददाता शहर की सफाई का काम एनजीओ को सौपने के खिलाफ नगर परिषद के दैनिक मजदूरों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस कारण लगातार दूसरे दिन भी शहर में साफ-सफाई पूरी तरह ठप रहा। शहर में जगह-जगह कचरा का अंबार लगा रहा और लोगों की परेशानी चरम पर रही।सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आहूत हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कार्यालय कार्य सहित साफ-सफाई भी पूरी तरह ठप रहा।हालांकि दोपहर बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश व सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद मंगलवार को संध्या शिफ्ट से सफाई का काम शुरू कर दिया गया।सफाई
कर्मचारी यूनियन के महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि माहे रमजान को देखते हुए ईओ से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इधर सफाई कर्मियों ने बताया कि नगर परिषद उन्हें दैनिक मजदूरी पर पिछले कई साल से काम करा रहा है।एनजीओ को सफाई का काम दिये जाने से उन्हें नौकरी जाने का डर है और उन्हें डर है कि उनके काम के अधिकार कम हो जाएंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त किया गया। नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने दो टूक कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार निविदा निकली गयी है। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पवन मल्लिक, महासचिव संतोष कुमार,राजू मेहतर, दिलीप मेहतर, राजेश मल्लिक ने कहा कि रमजान को देखते हुए हड़ताल समाप्त किया गया है। हालांकि कुछ सफाई कर्मी मंगलवार को सुबह ही काम पर लौट गये थे और सफाई का भी काम किया।इधर कार्यपकल पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि ज्यादातर सफाई कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। शेष शाम तक काम पर लौटेगें। सरकारी प्रावधान के अनुसार ही निविदा निकाली गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


