Araria News: जल जमाव से परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Araria News: अररिया: जल जमाव के कारण बस स्टैंड के दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। वे शिकायत कर रहे हैं कि हल्की बारिश में सड़क तालाब में बदल जाती है और निकासी की कोई सुविधा नहीं है। 35 सालों में समस्या का स्थायी निदान नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Araria News: अररिया: जल जमाव से परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन कहा: हल्की बारिश होते ही झील में तब्दील हो जाता है सड़क, निकासी की कोई सुविधा नहीं न तो बस स्टैंड का स्थायी निदान हुआ है और न ही दूर हुई जल निकासी की समस्या सर्विस रोड भी अतिक्रमण का शिकार, पैदल चलने वालों को भी परेशानी अररिया, वरीय संवाददाता इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी कि अररिया को जिला का दर्जा मिले 35 साल से अधिक होने के बावजूद शहर के लोग आज भी जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
जल जमाव की स्थिति
हालांकि इस बीच सड़क व नाला के नाम पर अरबों रूपये जरूर फूंक दिये गये लेकिन समस्या का स्थायी निदान नहीं हुआ। आज भी शहर का आधे से अधिक मोहल्ले हल्की बारिश में ही तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे बाद शुरू होती है आवागमन की परेशानी। गनीमत मानिये अभी तो पंप सेट लगाकर पानी की निकासी भी कर ली जाती है, पहले तो यह भी संभव नहीं था।
प्रदर्शन का आयोजन
बहरहाल शनिवार की देर रात से लेकर रविवार की सुबह तक हुई झमाझम बारिश से जहां धान उत्पादन किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं शहर में भारी जलजमाव से लोग परेशान हो गये। परेशान बस स्टैंड के दुकानदारों, स्टैंड क्लर्क व अन्य लोगों ने बीच पानी में खड़े होकर अपनी नाराजगी जताई। इसके साथ नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारोबाजी भी की।
दुकानदारों की समस्याएँ
प्रदर्शन कर रहे अशोक पासवान, रितेश कुमार यादव, राजेश कुमार पासवान, अशोक पासवान, प्रमोद साह, मिस्टर अंसारी, आशीष पासवान, वीरेंद्र यादव, टुनटुन राय, छोटू शंकर, प्रमोद साह, अमर राय, गोपाल राय आदि ने बताया कि जल जमाव के कारण हमलोगों का कारोबार पूरी तरह ठप हो ता है, आखिर कब हमलोगों को जल जमाव से मुक्ति मिलेगा। कब अररिया को बस स्टैंड मिलेगा। स्टैंड क्लर्क राजेश पासवान ने बताया कि बसस्टैंड में भारी जल जमाव के कारण यात्रियों को बस या अन्य वाहनों पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। कई तो पानी में चढ़ना भी नहीं चाहते। सर्विस रोड भी अतिक्रमण का शिकार है। पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत होती है। सच कहें तो टैक्स देने के बावजूद लोग ठगा-ठगा महसूस कर रहे हैं।
समस्या का समाधान
इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने बताया कि पंप सेट के सहारे कर्मी जल जमाव से लगातार निजात दिलाने का काम जारी है। अररिया फोटो:04 पानी के बीच प्रदर्शन करते अररिया बस स्टैंड के दुकानदार, स्टैंड क्लर्क व अन्य।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


