अररिया: पोखर में किशोरी डूबी, मौत
रानीगंज। एक संवाददाता।
रानीगंज। एक संवाददाता।
प्रखंड के बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत विषैली गांव में पोखर में नहाने के दौरान 15 साल की एक युवती की मौत हो गयी। घटना गुरुवार शाम की है। मृतका गुणवंती पंचायत के वार्ड एक निवासी राजीव राय की 13 वर्षीया बेटी गीता कुमारी थी। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम गीता हटिया जाने के लिए घर से निकली थी। इस बीच रास्ते में विषैली के समीप पोखर में गांव की उनकी कुछ सहेली व बच्चे नहा रहे थे। पोखर में इन लोगों ने गीता को भी नहाने बुला लिया। नहाने के दौरान गीता गहरे पानी में चली गयी। इस बीच पोखर में नहा रहे बच्चों ने डूब रही गीता को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन गहरे पानी मे जाने से वह डूब गयी। गीता के परिजनों को पता चला कि पोखर ने नहाने के दौरान डूब गयी है। इसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा जाल फेंककर काफ़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव के निकलते ही परिजन दहाड़ मारकर बिलखने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया। इस बीच शव का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।।