मनिहारा दुकान का किवाड़ तोड़कर 50 हजार रुपए की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

अररिया में हटिया रोड दिया मार्केट स्थित तौकीरूल हक की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान का किवाड़ तोड़कर 50 हजार रुपये नगद चुराए गए। दुकानदार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनिहारा दुकान का किवाड़ तोड़कर 50 हजार रुपए की चोरी

अररिया, निज संवाददाता शहर के हटिया रोड दिया मार्केट स्थित तौकीरूल हक की क्वालिटी स्टोर मनिहारा दुकान का किबाड़ तोड़कर 50 हजार रुपये नगद की मामला सामने आया है। घटना को लेकर दुकान मालिक तौकीरुल हक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह वह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी की दुकान का किवाड़ टूटा हुआ है, सूचना के बाद जब वह दुकान पहुंचे तो किवाड़ सटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और मॉनिटर भी टूटा हुआ था।दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे करीब 50 से 55 हजार नगद चोर चोरी कर ले गया। इधर नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि घटना का आवेदन दिया गया है। मामले की जांच जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।