Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria Revenue Department Meeting Reviews Progress on Land and Revenue Issues
सरकारी जमीनों के म्यूटेशन में लाएं तेजी, राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सरकारी जमीनों के म्यूटेशन में लाएं तेजी, राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संक्षेप:

अररिया में अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि और राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में म्यूटेशन, सरकारी भूमि का म्यूटेशन और राजस्व वसूली पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Dec 05, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता अपने कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा ने अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक में राजस्व प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव, फारबिसगंज के भूमि सुधार उप समार्हता अमित कुमार और आरएसके डीसीएलआर एस प्रतीक के अलावा सभी अंचलों के अंचल अधिकारी उपस्थित थे। दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की प्रगति और न्यायालयों द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में म्यूटेशन, परिमार्जन, सरकारी भूमि का म्यूटेशन, ई-मापी कार्य और राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा से की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपर समाहर्ता ने सभी अधिकारियों से प्रखंडवार प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्धता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है। उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व विभाग के सभी ऑनलाइन माध्यमों से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। लिहाजा सभी अंचल अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि सभी कार्य नियमानुसार और समय पर पूरा हो। साथ ही सरकारी भूमियों के म्यूटेशन में तेजी लाने, अतिक्रमण रोकने और राजस्व वसूली को लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सभी अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और विभागीय कार्यों में समन्वय बनाकर बेहतर परिणाम देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।