Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria Police Achievements 2025 Over 6755 Arrests and Major Crime Solved
पुलिस के लिए उपलब्धियां वाला साल रहा 2025

पुलिस के लिए उपलब्धियां वाला साल रहा 2025

संक्षेप:

साल 2025 में अररिया पुलिस ने 6755 आरोपियों की गिरफ्तारी, 44 पिस्टल और 94 गोली की बरामदगी की। फुलकाहा थाना के दारोगा राजीव रंजन मल्ल की मौत के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई। नए एसपी जितेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jan 11, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज संवाददाता साल 2025 अररिया पुलिस के लिए उपलब्धियां से भरा रहा। फुलकाहा थाना के दारोगा राजीव रंजन मल्ल की पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प में हुई मौत मामले के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड का सफल उद्वेदन सहित जिले के एक दर्जन से अधिक कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही साल भर में 6755 आरोपियों की गिरफ्तारी, 44 पिस्टल 94 गोली की बरामदगी की गई।एसपी अंजनी कुमार ने तबादले के बाद शनिवार को एक साल की उपलब्धियों को गिनाया।एसपी ने कहा कि एक साल में जिले के विभिन्न थानों में 6860 मामले दर्ज हुए।वहीं

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकांश जटिल मामलों को तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान से सुलझाने में सफलता मिली।एक जनवरी 2025 को अररिया में एसपी के रूप में तैनात हुए थे और इस एक साल के दौरान जिले में कुल 6755 गिरफ्तारी,देशी कट्टा या पिस्टल की बरामदगी 44,गोला बारूद 94 बरामद किए गए।वहीं 354 मोटरसाइकिल,36 कार,17 ट्रक,37 पिकअप वैन,8 टेंपू,4 ई रिक्शा,एक बस और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।एक साल के दौरान शराब कांड में 231 वाहन बरामद किए गए।वहीं मादक पदार्थों की बरामदगी में स्मैक और ब्राउन शुगर 2.615 किलोग्राम, 4916 किलोग्राम गांजा,23043 लीटर विदेशी शराब, 17506 लीटर देशी शराब और प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप 2197.7 लीटर बरामद किए गए।एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान एक साल में 59 हत्याएं,चार डकैती,46 लूट,62 गृहभेदन,912 चोरी, सामान्य दंगा 29,सांप्रदायिक दंगा 7,अपहरण 339, फिरौती के लिए अपहरण एक भी अपहरण का मामला दर्ज नहीं हुआ।बलात्कार की 29 और विविध घटनाएं 5373 दर्ज की गई।यहां बता दे कि एसपी अंजनी कुमार का तबादला हो गया है और जिले में नए एसपी के रूप में 2015 बैच के आईपीएस जितेन्द्र कुमार को जिले की जिम्मेवारी सौंपी गई है।