सिर्फ कारगिल पार्क ही वन विभाग को हैंड ओवर: वन प्रमंडल पदाधिकारी
अररिया शहर का कारगिल पार्क वन विभाग को सौंपा गया है, जबकि शहीद पार्क नहीं। वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम ने बताया कि कारगिल पार्क का रखरखाव किया जा रहा है। बुद्धिजीवियों ने शहीद पार्क के देखभाल की मांग की है और इसके जीर्णाद्धार के लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया है।

अररिया, वरीय संवाददाता अररिया शहर का केवल कारगिल पार्क ही वन विभाग को हैंड ओवर किया गया है, बस स्टैंड स्थित शहीद पार्क नहीं। हैंड ओवर होने के बाद वन विभाग की ओर से कारगिल पार्क का पूरी तरह रख रखाव किया जा रहा है। ये बातें वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम ने कही। उन्होंने कहा कि जैव विविधता पार्क पहले से ही वन विभाग के अधीन है और इसका वे भलीभांति देखभाल कर रहे हैं। इधर शहर के बुद्धिजीवियों ने कहा कि शहीद पार्क का देखभाल ठीक ढंग से होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि ये किनके अधीन है।
नगर परिषद प्रशासन या वन विभाग के। इन बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन शहीद पार्क के जीर्णाद्धार की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


