ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया: एमडीआरटी सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका गये पंकज

अररिया: एमडीआरटी सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका गये पंकज

सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार...

सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार...
1/ 2सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार...
सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार...
2/ 2सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार...
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 11 Jun 2019 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

सफलता जगह की मोहताज नहीं होती है। आज विभिन्न क्षेत्रों में छोटे—छोटे शहरों के लोग भी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। जीवन बीमा के क्षेत्र में एक ऐसा ही कीर्तिमान स्थानीय छुआपट्टी निवासी पंकज कुमार अग्रवाल ने स्थापित किया है।

आज पंकज की सफलता दूसरे अभिकर्ताओं के लिए प्रेरणा श्रोत बन गया है। भागलपुर मंडल के चर्चित अभिकर्ता पंकज अग्रवाल फिलहाल एमडीआरटी सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका के मियामी शहर गए हुए हैं। इस सम्मेलन में दुनिया भर केे 70 देशों के चुनिंदा इंश्योरंस अभिकर्ताओं को बुलाया गया है। जिसमें बिहार से इस वर्ष मात्र दो सदस्यों में एक फारबिसगंज का पंकज है। एमडीआरटी दुनिया भर के चुने हुए बीमा सलाहकारों की एक वैश्विक संस्था है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जाता है। एमडीआरटी कॉन्फ्रेंस के प्रेसीडेंट रोज वाल्डर वर्ल्फ के विशेष आमंत्रण पर पंकज अग्रवाल अमेरिका गये हैं। रविवार से प्रारंभ हुए चार दिवसीय कांफ्रेंस बुधवार तक चलेगा। बताया कि विश्व में छायी आर्थिक मंदी व अर्थव्यवस्था में गति विषय पर कार्यशाला में विश्व के लोगों को बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों सहित विकास कार्यों की जानकारी से अवगत कराएंगे। अपनी कामयाबी के पीछे पंकज अपने पिता स्व. सत्यनारायण अग्रवाल व माता स्व. गायत्री देवी के अलावे सभी बीमाधारकों व अपने गुरु केडी झा को बताया। सरल व सहज स्वभाव के पंकज निवेश व बचत योजनाओं को जीवन में प्रगति का आधार मानते हैं। इससे पूर्व भी वे कनाडा, हांगकांग व अमेरिका में आयोजित सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इधर पंकज के इस कामयाबी पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी, मोती लाल शर्मा, कमल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, प्रेम केशरी, मीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मुकेश गुप्ता आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें