जन शिकायतों के निष्पादन के लिए अब पंचायत स्तर पर लगेगा सहयोग शिविर
अररिया में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई से शुरू होगा। इसका उद्देश्य जन शिकायतों का सरल और त्वरित समाधान करना है। शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। सभी शिकायतों का पंजीकरण अनिवार्य होगा और त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

अररिया, संवाददाता राज्य सरकार के निर्णय और मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में जिले में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए डीएम विनोद दुहन और एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी पर पंचायतवार चयनित स्थलों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। इस बाबत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों के आयोजन का उद्देश्य जन शिकायतों का सरल, त्वरित और प्रभावी समाधान है। शिविर का आयोजन हर महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। ये सिलसिला अगले साल 16 फरवरी तक चलेगा。
शिविर का आयोजन
बताया गया कि डीएम के आदेशानुसार शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थान पर किया जाएगा। शिविर के आयोजन से 30 दिन पूर्व आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सभी संबंधित पदाधिकारी विशेष रूप से अपर समाहर्ता, डीसीएलआर और सीओ, अपने-अपने न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची शिविर में प्रदर्शित करेंगे। साथ ही संबंधित पंचायत के सहयोग शिविर के तिथि के पूर्व उक्त पंचायत के राजस्व संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे।
आवेदन और शिकायतों का निपटारा
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों/शिकायतों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा और उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। शिकायतों के निष्पादन के लिए शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। सभी शिकायतों की निगरानी के लिए रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया गया है, जिसका संचालन जिला आईटी मैनेजर द्वारा किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग नोडल पदाधिकारी करेंगे। शिविर में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी, जिससे योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके। बताया गया कि बीडीओ द्वारा शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिविर समाप्ति के पश्चात संबंधित प्रभारी उसी दिन संक्षिप्त प्रतिवेदन डीएम को उपलब्ध कराएंगे। सभी विभागों के कार्यालय प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से योग्य और जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आयोजित होने वाले शिविर में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग शिविरों के नोडल पदाधिकारी होंगे। वहीं अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वरीय प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। बताया गया कि डीएम ने जनता से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त करें।
पंचायत सहयोग शिविर की निर्धारित तिथि:
19 मई 2026, 02 जून 2026, 16 जून 2026, 07 जुलाई 2026, 21 जुलाई 2026, 04 अगस्त 2026, 18 अगस्त 2026, 01 सितम्बर 2026, 15 सितम्बर 2026, 06 अक्टूबर 2026, 20 अक्टूबर 2026, 03 नवम्बर 2026, 17 नवम्बर 2026, 01 दिसम्बर 2026, 05 जनवरी 2027, 19 जनवरी 2027, 02 फरवरी 2027, 16 फरवरी 2027
19 मई को निर्धारित शिविर स्थल:
पंचायत भवन, डुमरिया, प्रखण्ड कुर्साकांटा, आमगाछी (उफरैल चौक) सिकटी , बेलसरा रानीगंज, कुशमौल, भरगामा, साहसमल अररिया, बथनाहा फारबिसगंज, बलुआ कलियागंज पलासी, तरौना भोजपुर अररिया, भगवानपुर जोकीहाट, हांसा रानीगंज, सहवाजपुर फारबिसगंज व
दो जून को निर्धारित शिविर स्थल:
पंचायत भवन, हरिरा कुर्साकांटा, आमगाछी मजरख सिकटी, पंचायत भवन बिस्टोरिया रानीगंज, मिडिल स्कूल, जयनगर भरगामा, पंचायत भवन बांसबाड़ी अररिया, पंचायत भवन मटियारी फारबिसगंज, पंचायत भवन, बरदबट्टा पलासी, पंचायत भवन किस्मत खवासपुर अररिया, दभड़ा जोकीहाट, धोबनियां रानीगंज, सामुदायिक भवन, पिपरा फारबिसगंज, प्राथमिक विद्यालय, बीएमसी वार्ड 12, बसमतिया प्रखण्ड नरपतगंज।
16 जून 2026 को निर्धारित शिविर स्थल:
पंचायत भवन, जागीर परासी कुर्साकांटा, बोकन्तरी सिकटी,
पहुंसरा रानीगंज, शंकरपुर भरगामा, मनरेगा सह आईटीसी भवन रामपुर मोहनपुर पश्चिम अररिया, पंचायत सरकार भवन, कुशमाहा फारबिसगंज, बरहकुम्भा पलासी, हड़िया अररिया,
तारण जोकीहाट, कोशकापुर दक्षिण रानीगंज, रामपुर उत्तर फारबिसगंज और पंचायत भवन बबुआन प्रखण्ड नरपतगंज।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


