Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria Officials Protest Against Alleged Bias and Unjust Actions
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के अधिकारियों ने दिया धरना

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के अधिकारियों ने दिया धरना

संक्षेप:

कथित पक्षपातपूर्ण रवैया के विरोध में बैठे धरना पर अररिया, संवाददाता कथित पक्षपातपूर्ण रवैया के

Aug 20, 2025 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

कथित पक्षपातपूर्ण रवैया के विरोध में बैठे धरना पर अररिया, संवाददाता कथित पक्षपातपूर्ण रवैया के विरोध में मंगलवार को सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के अधिकारियों ने सांकेतिक धरना दिया। ये धरना विभिन्न स्तरों पर संवर्ग के अधिकारियों के साथ कथित पक्षपात व अन्यायपूर्ण विभागीय कार्रवाई से क्षुब्ध और अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में अधिकारियों ने बिहार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के आह्वान पर शांतिपूर्ण ढंग से। काला बिल्ला लगाकर अपने विभागीय दायित्वों का निवर्हन किया। दी गई जानकारी के मुताबिक जिला सहकारिता कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार ने किया। धरना प्रदर्शन में संघ के मंत्री हिमांशु प्रकाश झा, कोषाध्यक्ष मयंक मधुकर, जयशंकर झा, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, मोहन पंडित, चंदन कुमार झा, कुमार गौरव, बैधनाथ कुमार, अभिराम प्रसाद सिंह सहित जिले में कार्यरत सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संवर्ग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धरना प्रदर्शन के संबंध में संवर्ग के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र व राज्य प्रायोजित कई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। बावजूद इसके न तो उन्हें कोई कार्यालय उपलब्ध कराया गया है और न ही कर्मी। एक साथ उन्हें कई कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कार्यों के निष्पादन में देरी पर उन्हें पक्षपात व अन्यायपूर्ण विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि धान अधिप्राप्ति मामले में विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारी तय की गई है। लेकिन किसी भी स्तर पर चूक होने पर इसका खामियाजा सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को उठाना पड़ता है। विभागीय कार्य व जिम्मेदारियों के निवर्हन में होने वाली परेशानियों के बाबत संघ की जिला इकाई द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जेआरसीएस, पूर्णियां व संघ के प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में विभागीय कार्यों के निवर्हन में व्याप्त विसंगतियों का उल्लेख करते हुए उनके निदान के लिए जरूरी सुझाव दिया गया है। संघ के सदस्यों ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ये सांकेतिक विरोध स्वरूप धरना का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा उनकी मांग व सुझाव पर अगर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया तो क्रमवार आंदोलन संचालित किया जाएगा।