ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया के सांसद ने महानंदा बेसिन परियोजना का उठाया मुद्दा

अररिया के सांसद ने महानंदा बेसिन परियोजना का उठाया मुद्दा

अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में महानंदा बेसिन परियोजना में राशि आवंटन किये जाने का मामला...

अररिया के सांसद ने महानंदा बेसिन परियोजना का उठाया मुद्दा
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 06 Dec 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में महानंदा बेसिन परियोजना में राशि आवंटन किये जाने का मामला उठाया।

उन्होंने लोकसभा में कहा कि अररिया सहित सीमांचल के आधा दर्जन जिले हर साल बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित होता है। यहां सिर्फ फसलों का नुकसान नहीं होता है बल्कि हर वर्ष दर्जनों लोग बाढ़ में बह जाते है। वर्ष 2019 में 13 लोगो की मौत बाढ़ में हो चुकी है। सांसद ने कहा कि नेपाल में अत्यधिक वर्षा होने से प्रतिवर्ष बाढ़ आती है। अररिया नेपाल से सटा हुआ क्षेत्र है। अररिया सहित बिहार के अन्य 12 जिले बाढ़ प्रभावित होता है। सड़क, पुल—पुलिया ध्वस्त हो जाया करता है। सांसद ने कहा कि वर्ष 2013 में बाढ़ से बचाव के लिए महा नंदा बेसिन परियोजना शुरू की गई थी। सीमांचल से बहने वाली नदियों पर तटबंध बनना था। इसमें चार फेज में काम होना था। लेकिन एक फेज के बाद काम रुका हुआ है। सांसद ने लोकसभा स्पीकर से कहा कि वे आपके माध्यम से जल शक्ति मंत्री से कहना चाहते है कि महानन्दा बेसिन परीयोजना में पर्याप्त राशि का आवंटन कर इस पर काम शुरू कराया जाय। ताकि अररिया, पूर्णिया,किशनगंज व कटिहार जिले के लोगो को बाढ़ से राहत मिल सके। सांसद ने कहा मोदी है तो सब मुमकीन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें