ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामहेशखूंट डकैती कांड: लूट के समान के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

महेशखूंट डकैती कांड: लूट के समान के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के महेशखूंट में डेढ़ माह पूर्व हुए डकेती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सेवानिवृत शिक्षक रामकृष्ण यादव के घर हुई डकैती के मामले में लूट के समान के...

महेशखूंट डकैती कांड: लूट के समान के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,अररियाSun, 29 Jul 2018 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के महेशखूंट में डेढ़ माह पूर्व हुए डकेती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सेवानिवृत शिक्षक रामकृष्ण यादव के घर हुई डकैती के मामले में लूट के समान के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानेदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में बताये गये हुलिया के आधार पर सबसे पहले गरैया वार्ड संख्या 12 निवासी पूर्व के दागी मो. मोजीम को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उनके निशानदेही पर मो तालिब उर्फ तालीम को उनके घर बटुरबाड़ी से गिरफ्तार किया, फिर पुलिस ने सिकटी थाना के कुआँपोखर गांव से दिलीप पासवान व उनके पुत्र गोपी पासवान के घर से लूट के समान के साथ दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चारो गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो और भी कई मामले के खुलासा हो सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें