Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria Hosts Grand District-Level Event on Drug-Free Day
नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनकर स्वस्थ व सुरक्षित समाज की रखें नींव: डीएम

नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनकर स्वस्थ व सुरक्षित समाज की रखें नींव: डीएम

संक्षेप:

अररिया में नशा मुक्त दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों पर बात की और उपस्थित लोगों से स्वस्थ समाज की नींव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक और गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए।

Nov 27, 2025 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, संवाददाता नशा मुक्त दिवस के अवसर पर बुधवार को डीआरडीए सभा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना था। इस अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार की ओर सेा पटना में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा, ‘आइए, इस अभियान का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज की नींव रखें।’ जिला पदाधिकारी ने भी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जीविका दीदी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षित युवा तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटक दल के द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संदेश दीये गये। इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक अररिया निरंजन कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) अररिया, डीआरडीए निदेशक अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।