
बस स्टैंड पर हर शाम लगने वाली जाम से कब मिलेगी मुक्ति?
अररिया शहर में बस स्टैंड की पुरानी व्यवस्था के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। शहर की आबादी और वाहनों की संख्या में वृद्धि के बावजूद बस स्टैंड को स्थानांतरित नहीं किया गया है। स्थानीय लोग बस स्टैंड को शहर से दूर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं, जिससे जाम से राहत मिल सके।
अररिया,निज संवाददाता अररिया को वर्षो पहले नगर परिषद का दर्जा मिल चुका है। शहर लगातार बढ़ रहा है। आबादी बढ़ रही है।वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन बस स्टैंड की व्यवस्था पुरानी है।अररिया का बस स्टैंड अभी भी फोरलेन ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर है।इसका नतीजा यह है कि पिछले कई वर्षों से अररिया शहर जाम की समस्या झेल रहा है।अमूमन हर शाम बस स्टैंड जाम से कराहता है।इस कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।गुरुवार की शाम भी यही नजारा बस स्टैंड पर देखने को मिला।लोगों की यह मांग काफी पुरानी है कि शहर से दूर बस स्टैंड को शिफ्ट किया जाये।
इससे शहर को विस्तार भी मिलेगा और जाम से छुटकारा भी होगा।पुराने लोग बताते हैं पूर्व में अररिया शहर के अडगरा चौक से बसें खुलती थी।उस समय शहर की आबादी बहुत कम थी। वाहनों की संख्या भी कम थी, इसलिए लोगों की सहूलियत को देखते हुए शहर के बीचों-बीच बस ठहराव का स्थान रखा गया था।उस समय अडगरा चौक से पूर्णिया और किशनगंज की बसे ही बसें खुलती थीं।जब आबादी बढ़ने लगी और बसों की संख्या में वृद्धि हुई तब उसे होटल जायसवाल (वर्तमान में) के बगल स्थित खाली जमीन में शिफ्ट किया गया।लेकिन फोरलेन के निर्माण के बाद अब ओवरब्रिज के समीप बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाने लगा।अब जब शहर की आबादी लगभग सवा लाख से गयी है।बस स्टैंड से विभिन्न मार्गों के लिए 150 से अधिक बसें खुलती हैं। इसके अलावा टेंपो,टोटो भी विभिन्न स्टैंडों से खुलते हैं।ऐसे में जगह की कमी की वजह से हर शाम यहां लग जाया करती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




