जन शिकायतों के सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण की कवायद तेज
अररिया में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जन शिकायतों के निवारण के लिए पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होंगे। सभी शिकायतों का पंजीकरण किया जाएगा और उनका निपटारा समय सीमा के भीतर किया जाएगा।

अररिया, संवाददाता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर डीएम ने बताया कि जन शिकायतों के सरल, सुलभ एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होंगे।
शिविरों की तैयारी
उन्होंने कहा कि शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर से पूर्व ही आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, जिन्हें प्रखंड कार्यालय अथवा पंचायत कर्मियों के माध्यम से जमा किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आवेदनों/शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा और उनका निपटारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निष्पादन के लिए ‘शिविर संवाद समाधान पोर्टल’ का उपयोग किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी शिकायतों की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया गया है, जिसकी निगरानी नोडल पदाधिकारी करेंगे।
जनता से अपील
शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।
शिविरों की तिथियाँ
उन्होंने बताया कि 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर डुमरिया कुर्साकांटा, आमगाछी सिकटी, बेलसरा रानीगंज, कुशमौल भरगामा, साहसमल अररिया, बथनाहा फारबिसगंज, बलुआ कलियागंज पलासी, तरौना भोजपुर अररिया, भगवानपुर जोकीहाट, हाँसा
रानीगंज, सहवाजपुर फारबिसगंज एवं बेला पंचायत नरपतगंज प्रखंड में निर्धारित हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


