गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे निर्माण लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया जिले में प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के भू-अर्जन प्रक्रिया पर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भूमि मूल्य निर्धारण, प्रभावित क्षेत्रों की पहचान और मुआवजे की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे निर्माण लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक

अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुधवार की शाम अररिया जिले से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के भू-अर्जन प्रक्रिया को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भूमि के मूल्य निर्धारण, प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप संपन्न करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएं, ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अररिया, अवर निबंधक अररिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।