अब दस सहायक केन्द्रों के जरिये शहर में एलपीजी की डिलेवरी शुरू

Apr 05, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

अररिया में उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस मिल सके, इसके लिए प्रशासन ने 10 सार्वजनिक स्थानों को सहायक वितरण केंद्र के रूप में चुना है। रविवार से इन केंद्रों पर गैस वितरण शुरू हो गया है। प्रत्येक केंद्र पर कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो उपभोक्ताओं की मदद करेंगे।

अब दस सहायक केन्द्रों के जरिये शहर में एलपीजी की डिलेवरी शुरू

अररिया, वरीय संवाददाता। उपभोक्ताओं को ससमय और आराम से रसोई गैस मिले, इसकी प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। डीएम के निर्देश पर अररिया नप प्रशासन ने शहर के 10 सार्वजनिक स्थानों का चयन कर न केवल उसे सहायक वितरण केंद्र के रूप में तब्दील किया बल्कि रविवार से ही इन केंद्रों पर रसोई गैस का वितरण भी शुरू कर दिया। इसके साथ ही नप प्रशासन ने प्रत्येक केंद्रों पर कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर उनका मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मामले की पुष्टि करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने बताया कि प्रतिनियुक्त कर्मी कंज्यूमर से ओटीपी लेकर रसोई गैस की डिलेवरी करेंगे।

उन्होंने बताया कि 10 कर्मियों के अलावे शहर के दोनों प्रमुख गैस एजेंसियों के बीच तालमेल और मॉनिटरिंग के लिए तीन अन्य आवास सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उम्मीद है अब अररिया नप क्षेत्र के रसोई गैस उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।चयनित सहायक वितरण केंद्र स्थल और कर्मी:अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक, दो, तीन और चार के लिए अररिया आरएस स्थित कालिका दत्त विवाह भवन को सहायक वितरण केंद्र बनाया गया है। यहां काली चरण राय (8083542903) की प्रतिनियुक्ति की गई है। वार्ड पांच और छह के लिए स्थानीय सामुदायिक भवन को केंद्र बनाया गया है। यहां कर्मी के रूप में मनसुख मिश्रा (8271910816) की प्रतिनियुक्ति हुई है। इसी तरह वार्ड सात, आठ और नौ के कंज्यूमर अररिया कॉलेज स्टेडियम परिसर रसाकदग् गैस की डिलेवरी लेंगे। यहां आजम कमर (9939766681) मुस्तैद मिलेंगे। वार्ड 10, 11, 12 और 13 का सहायक वितरण केंद्र ईदगाह मैदान खरैहिया बस्ती है। यहां मुबारक हुसैन (8825381365) सक्रिय मिलेंगे। वार्ड 14, 15 और 16 वार्ड के उपभोक्ताओं को पीएचडी कॉलोनी गायत्री मोहल्ला बजरंग बली मंदिर परिसर में गैस की डिलेवरी होगी। यहां संजय कुमार पासवान (9122093584) अपनी देखरेख में गैस वितरण कराएंगे। वार्ड 17 व 18 के उपभोक्ता मीरा टॉकीज परिसर में एलपीजी रिसीव करेंगे। यहां अनंत किशोर ठाकुर (8340245068) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वार्ड 19 और 20 के उपभोक्ताओं को आजाद एकेडमी परिसर में रसोई गैस मिलेंगे। यहां कर्मी मो नौशाद अंसारी (7992328603) की प्रतिनियुक्ति की गई है। वार्ड 21, 22 और 23 के लिए चयनित स्थल उच्च विद्यालय अररिया परिसर हैं। यहां जितेन्द्र ठाकुर (62000249494) उपलब्ध रहेंगे।वार्ड 24, 25 और 26 के कंज्यूमर को टाउन हॉल परिसर में गैस मिलेगी। यहां मो खुर्शीद आलम (8340132684) की प्रतियुक्ति की गई है।वहीं 27, 28 और 29 के उपभोक्ताओं को माता स्थान परिसर में गैस मिलेगी। मदद के लिए मुजफ्फर आलम (8340722508) की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अलावा निशान गैस एजेंसी सर्विस में आवास सहायक पप्पू कुमार (9110982541) और स्टार गैस एजेंसी सर्विस में गजेंद्र कुमार (8051574363) और आकाश सिंह (8210114063) को लगाया गया है। ये सहायक वितरण केंद्र और गैस एजेंसी के बीच कड़ी का कम करेंगे। मॉनिटरिंग करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।