Araria News: जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की समीक्षा, प्रमाणिक व तथ्यपरक बनाने पर जोर

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

Araria News: अररिया में शुक्रवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला गजेटियर्स की पाण्डुलिपि की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईएचडी नई दिल्ली द्वारा गजेटियर्स प्रशासन पर प्रेजेंटेशन दिया गया। पाण्डुलिपियों में आवश्यक संशोधन और तथ्य समावेश पर चर्चा की गई, ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Araria News: जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की समीक्षा,  प्रमाणिक व तथ्यपरक बनाने पर जोर

Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार शाम डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला गजेटियर्स की पाण्डुलिपि की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक हुई। बैठक में इन्स्टीच्यूट फॉर ह्यूमन डेवलेपमेंट (आईएचडी) नई दिल्ली गजेटियर्स प्रशासन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक संशोधन, अद्यतन तथ्यों के समावेशन तथा विषयवस्तु को अधिक प्रमाणिक एवं तथ्यपरक बनाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों से अपेक्षित सुधार, मंतव्य, संक्षिप्त टिप्पणी प्राप्त किया गया ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जा सकें।

इस क्रम में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में इन्स्टीच्यूट फॉर ह्यूमन डेवलेपमेंट (आईएचडी), नई दिल्ली के अधिकारी, अपर समाहर्ता अररिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया, जिले के सभी अंचल अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAraria News: जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की समीक्षा, प्रमाणिक व तथ्यपरक बनाने पर जोर