प्रदेश स्तरीय थांग-टा प्रतियोगिता में अररिया के 40 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
अररिया जिला के 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ी 6वीं बिहार राज्य थांग-ता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।

अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिला थांग-टा संघ के तत्वावधान में जिले के 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ी 6वीं बिहार राज्य थांग-ता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय रवाना हुए। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक खेल भवन लखीसराय में आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों का परिचय
अररिया जिला थांग-ता संघ के महासचिव सह कोच संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के खिलाड़ी सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भाग लेकर अररिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार ने शुभकामनाएं दीं।
प्रतिभागियों के नाम
वहीं अररिया जिला थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा एवं सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अररिया के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम राज्य प्रतियोगिता में देखने को मिलेगा और अररिया के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करेंगे। अररिया जिले के खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-
सब-जूनियर बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी:
आदर्श आनंद, अतीफ नवाज, विनायक झा, ओम पाण्डे, असद नवाज, रुद्र ओझा, समर्थ आनंद, बिदया कुमारी, अनाया आनंद, अनाया हेफाज, सावनी गुप्ता, राधिका रानी, अप्रिता पांडे, सावनी सिंह, शिवांश झा, रौनक गुप्ता एवं आसना इजहार।
जूनियर बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी:
जिगर कुमार, लक्की कुमार, प्रांशु प्रीत, रौनक गुप्ता, खुशी कुमारी, आंचल कुमारी, आस्था कुमारी, कृतिका गुप्ता, जियाना परवीन एवं निधि कुमारी।
सीनियर बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी:
विकास कुमार, राही कुमार, दिवाकर कुमार, सुमित कुमार, सगुण श्रीवास्तव, ज्योति कुमारी, फिजा खान, जानवी, लक्षदीप कुशवाहा, ईिशका कुमारी, ईशा कुमारी, खुशबू कुमारी एवं रुनक कुमारी।


