ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया: इलाज के दौरान मौत, तीन पर केस

अररिया: इलाज के दौरान मौत, तीन पर केस

जोकीहाट प्रखंड के चकई गांव में पैसे के लेन-देन के मामले में उत्पन्न विवाद में हुई पिटाई से घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक अय्यूब आलम चकई गांव का ही रहने वाला था। मारपीट की घटना...

अररिया: इलाज के दौरान मौत, तीन पर केस
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 14 Feb 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

जोकीहाट प्रखंड के चकई गांव में पैसे के लेन-देन के मामले में उत्पन्न विवाद में हुई पिटाई से घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक अय्यूब आलम चकई गांव का ही रहने वाला था। मारपीट की घटना नौ फरवरी की है। घायल अय्यूब को जोकीहाट में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर मृतका की पत्नी जकरून निशा ने जोकीहाट थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। निशा ने हत्या का आरोप लगाया है। नामजदों में ससतानंद यादव, अशोक गुप्ता व चंदकिशोर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें