
टूल किट और स्टडी किट के लिए आवेदन की मांग
चार दिसंबर तक जिला नियोजनालय में जमा करें आवेदन अररिया, संवाददाता राज्य श्रम संसाधन विभाग
चार दिसंबर तक जिला नियोजनालय में जमा करें आवेदन अररिया, संवाददाता राज्य श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत रोजगार सेवा का विस्तार योजना के तहत टूल किट और स्टडी किट के लिए आवेदन की मांग की गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक श्रम संसाधन विभाग के रोजगार सेवा का विस्तार योजना के तहत युवाओं को टूल किट और स्टडी किट प्रदान की किया जाना है। इसके लिए जिले के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन की मांग की गई है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि टूल किट योजना में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल रिपेयर, फिटिंग, ब्यूटीशियन, ड्राइवर आदि ट्रेड को शामिल किया गया है।
वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं, मगर ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति/जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। टूल किट के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। वहीं बताया गया कि स्टडी किट योजना के लिए यूपीएससी, बीपीएससी, एसएसएसी, रेलवे और बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम निर्धारित है। दोनों ही योजनाओं के लिए अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर पूर्व निबंधन आवश्यक है। योजना का लाभ के लिए चार दिसंबर तक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन जिला नियोजनालय में जमा करना होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि चयनित आवेदकों को विभागीय निर्देशानुसार किट प्रदान की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




