Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAnti-Encroachment Drive Launched in Farbisganj Temporary Shops Removed
अतिक्रमणकारियों पर चला नप प्रशासन का डंडा

अतिक्रमणकारियों पर चला नप प्रशासन का डंडा

संक्षेप:

फारबिसगंज में नप प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पुराना अस्पताल रोड़ से पटेल चौक तक दर्जनों अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान में नप के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल के नेतृत्व में कई कर्मचारी शामिल थे। अतिक्रमणकारियों से 7 हज़ार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

Dec 03, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के आदेश पर नप प्रशासन द्वारा मंगलवार को शहर के नप मुख्यालय से पुराना अस्पताल रोड़, राम मनोहर लोहिया पथ होते हुए पटेल चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जेसीबी की मदद से सड़कों के दोनों ओर लगी दर्जनों अस्थायी दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई नप के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल कर रहे थे। इस अभियान में ईओ के अलावे नगर प्रबंधक शशि आनंद, स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में नप कर्मी शामिल थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नप प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों में नप प्रशासन व अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। अभियान की शुरुआत नप मुख्यालय से प्रार्थना होकर पटेल चौक तक चली। इस दौरान अतिक्रमण कारियों से करीब 7 हज़ार रुपये जुर्माना राशि भी वसूल की गई। इस संबंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के चलते शहरवासी जाम की समस्या से त्रस्त रहते है। कहा कि अभियान के पहले दिन मंगलवार को करीब 7 हज़ार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई एवं सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण किये गए गुमटी व अन्य अस्थायी दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस अभियान में नप के कर संग्रहकर्ता अमित कुमार,सत्य प्रकाश,रंजीत साहनी,राहुल कुमार सहित दर्जनों नप कर्मी व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे।