ईश्वर की प्राप्ति के लिए पंच पापों को त्यागना जरूरी: स्वामी

Nov 26, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share

भरगामा में आयोजित बिहार प्रांतीय भारती संतमत सत्संग का 23वां वार्षिक विशेषाधिवेशन संपन्न हुआ। स्वामी वेदानंद जी महाराज ने कहा कि सभी दुखों का मुख्य कारण आवागमन है और इसे दूर करने के लिए प्रभु के पास जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में कई संत महात्मा ने भी प्रवचन दिए और भक्ति का माहौल बना।

ईश्वर की प्राप्ति के लिए पंच पापों को त्यागना जरूरी: स्वामी

भरगामा, एक संवाददाता सुकेला जमुवान में आयोजित बिहार प्रांतीय भारती संतमत सत्संग का 23वां वार्षिक विशेषाधिवेशन के समापन मौके पर स्वामी वेदानंद जी महाराज ने कहा कि आवागमन के समान कोई दु:ख नहीं है। सभी दु:खों में यह प्रधान दु:ख है। इसे हटाने के लिए प्रभु के पास जाना होगा। एक ईश्वर पर अटल विश्वास होना चाहिए। परमात्मा की प्राप्ति अपने ही अंदर होता है। जब दर्शन होता है तो जीव का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि घट-घट में परमात्मा का निवास है। भक्ति का मार्ग सूक्ष्म मार्ग होकर जाता है। ईश्वरकी भक्ति से भक्ति रस का पान होता है।

झूठ, चोरी,हिंसा,नशा, व्यविचार,का त्याग हर मानव को करना चाहिए। इधर सत्संग कार्यक्रम में अन्य संत महात्मा ने भी अपने प्रवचन दिए। सत्संग कार्यक्रम से सुकेला जमुवान भक्ति का माहौल रहा। सत्संग प्रेमियों ने स्वामी वेदानंद जी महाराज के आगमन पर पुष्प वर्षा एवं सद्गुरू महाराज के जयघोष से स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा संत महात्माओं का माल्यार्पण किया गया। मौके पर भाजपा संसद प्रदीप सिंह,नरपतगंज विधायक देवती यादव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता , सत्यनारायण यादव,रामानंद मंडल सत्संग स्थल पर पहुंच स्वामी वेदानंद जी महाराज समेत अन्य संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। सत्यनारायण जी ब्रह्मचारी ने अपने प्रवचन में कहा कि संतमत का स्वरूप सभी धार्मिक ग्रंथों के समरूप है। सद्गुरू के शिक्षा के बिना परमात्मा की भक्ति नहीं हो सकती है। लाभ सद्गुरू के शिक्षा के बाद ही मिलेगा। मौके पर जगप्रानंद जी महाराज, रामा रमण जी महाराज,निरंजन जी महाराज,रविशंकरानंद जी महाराज,दयानंद जी महाराज,सुबोधानंद जी महाराज, गुलाबानद जी महाराज,अमितानंद जी महाराज,मंत्री संजय सत्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सत्संग से बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।