अररिया में बिहार के एसएसबी को केन्द्रीय गृहमंत्री ने दी तीन सौगातें

Feb 28, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में एसएसबी 52वीं वाहिनी के बोर्डर आउटपोस्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिसमें कटिहार और सीतामढ़ी जिले के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवनों का निर्माण शामिल है। यह परियोजनाएं जवानों के जीवन स्तर और प्रशासनिक सुगमता को बढ़ाने में सहायक होंगी।

अररिया में बिहार के एसएसबी को केन्द्रीय गृहमंत्री ने दी तीन सौगातें

अररिया, वरीय संवाददाता केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार को लेटी स्थित एसएसबी 52वीं वाहिनी के बोर्डर आउटपोस्ट के उद्घाटन के साथ तीन महत्वपूर्ण सौगातें भी दी। ये सौगातें बिहार के तीन जिले के एसएसबी को मिला। मौके पर ही गृह मंत्री ने इन तीन जिलों के लिए तीन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये महत्वपूर्ण सौगातें अररिया के अलावे कटिहार व सीतामढ़ी जिले को मिली है। इन तीनो जिले में एसएसबी के आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग बनेंगे। इस परियोजनाओं में प्रशासनिक सह प्रशिक्षण ब्लॉक, कार्यालय, जवानों के लिए बैरक और विभिन्न श्रेणियों के आवासीय परिसर शामिल हैं। एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमाडेंट महेन्द्र प्रताप ने इसकी पुष्टि की।

कमाडेंट ने बताया कि अररिया के हड़ियाबाड़ा में 42.55 एकड़ जमीन में लगभग 73 करोड़ 41 लाख की लागत से 52वीं बटालियन हेड क्वार्टर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह बिल्डिंग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। करीब एक साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। यह हेडक्वार्टर बनाने के लिए 38. 68 करोड़ मूल्य की भूमि अधिगृहित की गयी है। बताया कि इस परियोजना में भी प्रशासनिक सह प्रशिक्षण ब्लॉक, कार्यालय, 128 जवानों के लिए बैरक और विभिन्न श्रेणियों के 68 आवासीय परिसरों का निर्माण किया जाएगा । कटिहार में 8.52 करोड़ से हो होगा निर्माण कार्य: इसके अलावा कटिहार में स्थित पारगमन शिविर के लिए एक एकड़ भूमि पर लगभग आठ करोड़ 52 लाख की लागत से स्थायी निर्माण कार्य किया जाएगा। अधिग्रहित जमीन की कीमत 8 करोड़ 78 लाख है। यहां एसएबी कार्मिकों के लिए बेहतर विश्राम, ठहराव और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उम्मीद जताई जा रही है सुविधाएं बढ़ने से कार्यसंस्कृति में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। सीतामढ़ी में 27.67 करोड़ से बनेगी आवासीय भवन: वहीं बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित सीमा चौकी इन्दरवा में नवनिर्मित भवन और 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के लिए 27. 67 करोड़ मूल्य की अधिगृहित भूमि पर 22 एकड़ क्षेत्र में लगभग 75. 27 करोड़ की लागत से स्थायी आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में प्रशासनिक सह प्रशिक्षण भवन, कार्यालय परिसर, 128 जवानों के लिए बैरक और टाइप-टू, टाइप-थ्री, टाइप-फोर और टाइप-फाइव श्रेणी के कुल 68 आवासीय भवन शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, बढ़ाएगी कार्यक्षमता : उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाहर ने आशा जताई कि एसएसबी की ये सभी परियोजनाएं सशस्त्र सीमा बल की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जवानों के जीवन स्तर, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक सुगमता को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी। यह पहल राष्ट्र की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। शिलान्यास समारोह के मौके पर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, सीमा प्रबंधन के सचिव राजेंद्र कुमार, निदेशक आसूचना ब्यूरो,तपन कुमार डेका के अलावा प्रत्यय अमृत, मुख्य सचिव बिहार, संजय सिंघल, महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल, निशीत कुमार उज्ज्वल, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय पटना, राजेश टिक्कू, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया, मधुकर अमिताभ, उप महानिरीक्षक, महेंद्र प्रताप कमांडेंट, 52वीं वाहिनी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि के साथ-साथ बड़ी संख्या में बल के कार्मिक उपस्थित थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।